January 24, 2025
महाभारत : Mahabharat Kisne Likhi Thi

महाभारत किसने लिखी थी, कौन थे वो महान ऋषि लेखक – Mahabharat Kisne Likhi Thi

महाभारत भारतीय इतिहास का एक प्रमुख महाकाव्य है जो की पूरे विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है तो ऐसे में आपको ये तो पता होना ही चाहिये की महाभारत किसने लिखी थी।

महाभारत किसने लिखी थी ? (Mahabharat Kisne Likhi Thi)

महाभारत को भारत के महान ऋषि श्री कृष्ण द्वैपायन (वेद व्यास) जी ने लिखा है और इनका नाम वेदों का व्यास करने के बाद वेद व्यास रखा गया था इससे पहले इनका नाम श्री कृष्ण द्वैपायन था।

यह भी पढ़े : कहीं आप तो नहीं खाते कच्चे आलू , खाने से पहले यह जान लें

महाभारत लिखने की कथा

इस ग्रंथ के बारे में हम ओर ठीक से जान लेते है की किस प्रकार इस महान ग्रंथ की रचना हुई है। इसे लिखने के बारे में कहा जाता है की वेद व्यास जी ने इस ग्रंथ को लिखित रूप में लिखने के लिये भगवान महादेव जी से प्रार्थना की और महादेव जी ने उन्हें श्री गणेश जी से लिखवाने के लिये कहा। तो इन्होने श्री गणेश जी से प्रार्थना की जिस पर भगवान गणेश जी ने कहा की एक शर्त है की अगर आपको इसे लगातार बोलना है अगर आप इसे बोलते हुए बीच में रुके तो मै उसी समय लिखना छोड़ दूंगा। वेद व्यास जी ने उनकी यह शर्त मान ली और फिर उसके बाद इस महान ग्रंथ या महाकाव्य की रचना हुई।

See also  ऊंट के दूध में कीड़े क्यों पड़ जाते हैं - जाने गलत या सही
mahabharat kisne likhi thi
Photo by Sumit Mathur on Pexels.com

महाभारत के बारे में कुछ तथ्य

श्री कृष्ण द्वैपायन अर्थात श्री वेद व्यास जी ने महाभारत की रचना की है। ये तो आप सभी को पता चल ही चुका होगा। अब हम कुछ और भी जान लेते है।
इस महाकव्य में कुल 18 पर्व है जिनमें लगभग 1 लाख श्लोक हैं। श्रीमद भगवद गीता जो की अपने आप विश्व प्रसिद्ध ग्रन्थ है वह भी महाभारत के ही अंतर्गत आता है तो इससे आप इससे अनुमान लगा सकते है इसकी विशालता का।

यह भी पढ़े : अब Corona के बाद फ़ैल रहा है ये Virus, अभी जाने

इसमें मूल रूप से दो पक्ष कौरव और पांडव के बीच का युद्ध का विस्तार से वर्णन है। किस प्रकार अधर्म पर सदा धर्म की विजय होती है यह बहुत अच्छे से इसमें बताया गया है। यह व्यक्ति को जीवन जीने का तरीका सिखाता है।