May 17, 2024
lal kila kahan sthit hai

लाल किला कहाँ स्थित है* चलो जानते हैं – Lal Kila Kahan Hai

लाल किला भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है और आज भी सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की राजधानी दिल्ली का प्रमुख आकर्षण है। लाल किला कहाँ स्थित है और इसके बारे में और जानकारी भी हम आगे जानेंगे।

Red Fort : लाल किला कहाँ स्थित है ? (Lal Kila Kahan Hai)

लाल किला भारत देश की राजधानी पुरानी दिल्ली शहर के चांदनी चौक में स्थित है। यह यमुना नदी के पूर्वी किनारे पर बना हुआ है जहाँ आपको घूमना अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़े : अगर आप में दिखें ये लक्षण, तो आपमें है खून की कमी

यह एक ऐतिहासिक किला है जो की पुरानी दिल्ली में स्थित है। यह वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है और भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है। आज भी यह देश की आजादी का प्रतीक है और हर वर्ष 15 अगस्त के दिन भारत देश के प्रधान मंत्री यहाँ पर तिरंगा फहराते है और भाषण से राष्ट्र को सम्बोधित करते है।

See also  दुनिया के सबसे आलसी जानवर जो है आपकी सोच से भी ज्यादा सुस्त
lal kila kahan hai
Red Fort Photo on Pexels.com
Lal Kila Kahan Hai (लाल किला कहाँ स्थित है)

लाल किले का इतिहास और विशेषताये :-

लाल किले का निर्माण मुग़लो के समय में मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने 1638 ईस्वी में आरंभ करवाया था और इसे पूरा होने में लगभग 9 साल के करीब लगे थे, है ना ये बहुत लम्बा समय लेकिन जैसा समय लगा वैसी ही इमारत।

शाहजहाँ ने इसे अपनी राजधानी के रूप में बनवाया था। 17वीं और 18वीं शताब्दी के समय में यह मुग़ल साम्राज्य का एक प्रमुख केंद्र हुआ करता था फिर 1857 की क्रांति के बाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी इस किले का बहुत बड़ा महत्व रह चुका है। 1947 में भारत की आजादी के बाद इस किले से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने तिरंगा फहराया था जो की बहुत ही स्वाभिमान की बात थी।

लाल किला दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित है। इस किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से हुआ है और इसी की वजह से इसका नाम लाल किला पड़ा। इसकी ऊँचाई लगभग 18 मीटर है और चौड़ाई 1639 मीटर है जो की काफी विशाल है।

See also  जवान मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 - Day 6 Box Office Collection

यह भी जाने : संतरे के छिलके – फेंकना मत – पहले यह जान लें …..

किले के अंदर अच्छे अच्छे खूबसूरत बगीचे हैं जिनमें फूलों और पेड़ों से सजी हुई कई सुंदर मीनारें हैं। यहाँ मुग़ल काल के समय में बनाए गए कई महल भी हैं जैसे – रंग महल, दीवान-ए-आम और मोती मस्जिद।

लाल किला कहाँ स्थित है (Lal Kila Kahan Hai) ये तो अब आपको पता चल गया है तो फिर हो जाइये तैयार यहाँ पर घूमने के लिये और आनंद उठाइये।