May 9, 2024
panda kahan paya jata hai

पांडा कहाँ पाया जाता है किस देश में किस जगह रहते है ये

Panda एक ऐसा जानवर जो बड़ा होने पर भी क्यूट होते है और इसीलिए बहुत लोगो की पसंद होते है ये। चलिये जानते है की पांडा कहाँ पाया जाता है किस देश में रहते है ये।

Giant Panda : पांडा कहाँ पाया जाता है ?

पांडा मुख्य रूप से दक्षिण-मध्य चीन के घने बांस के जंगलों में पाया जाता है। इनकी संख्या बहुत ही कम हो चुकी है इतनी की सिर्फ कुछ ही हज़ार ही बची है। पांडा को फोटो में तो लगभग सभी ने देखा होगा लेकिन इसके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते है की कहाँ रहते है या कैसे रहते है। ये काले सफेद रंग के होते है। इनका स्वभाव शांत होता है और इन्हे मज़े में अकेले रहना ज्यादा पसंद होता है।

यह भी पढ़े : निम्बू खाने से कौन कौन सी बीमारी ठीक होती है ?

आज के समय में इनकी संख्या में बहुत बड़ी कमी आ चुकी है। इनकी कम संख्या का एक बहुत बड़ा कारण ये भी है की प्रजनन क्षमता बहुत कम होती है ये 2 साल में केवल 1 बच्चे को जन्म देते है। ये शरीर से बड़े और भारी भरकम होते है।

See also  कौन है भारत का सबसे छोटा आदमी - Bharat Ka Sabse Chota Aadmi
panda kahan paya jata hai
Photo by Mike van Schoonderwalt on Pexels.com

इन पर फर बहुत ज्यादा होते है जिनसे ये ठण्ड से बच पाते है। इनके बच्चे बहुत ही नटखट होते है जिन्हें खेलना पसंद होता है और इन्हें आराम भी बहुत पसंद होता है। इनकी औसत उम्र लगभग 20 वर्ष के लगभग होती है।

Giant Panda कहाँ रहते है ?

पांडा को लाल पांडा से अलग करने के लिये Giant Panda भी कहा जाता है। जायंट पांडा दक्षिण-मध्य चीन देश के घने बांस के जंगलों में रहते है। इन्हें खाने में बांस बहुत पसंद होता है। ये दिन भर में 26 से 84 Pounds तक बांस खा सकते है और ये दिन भर में 28 किलो तक मल त्याग करते है।